A2Z सभी खबर सभी जिले की

बासदयाल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

5000 रुपये के ईनामी बदमाश सचिन उर्फ चिग्गू को हत्या के प्रयास के आरोप में किया गिरफ्तार 

बासदयाल थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 5000 रुपये के ईनामी बदमाश वांछित सचिन उर्फ चिग्गू को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिन उर्फ चिग्गू ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम खिवाहेडी के हीरालाल की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया था।

आरोपी सचिन उर्फ चिग्गू के खिलाफ आधा दर्जन से भी अधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह थाना प्रागपुरा और बहरोड के प्रकरणों में भी वांछित था। पुलिस अब आरोपी से घटना के संबंध में गहन अनुसंधान कर रही है।

 

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button