

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार। श्रावण के अंतिम सोमवार को बंकनाथ अटल दरबार की शाही सवारी नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई। मंदिर के गर्भ गृह में बाबा बंकनाथ की पूजा अर्चना की गई। पश्चात बाबा अटल दरबार की पालकी की आरती की गई। इस अवसर पर एसडीएम प्रमोद गुर्जर, तहसीलदार विजय तलवारे, मंदिर समिति अध्यक्ष नारायण सोनी, शाही सवारी समिति अध्यक्ष कैलाश कजलिया, पूर्व सांसद छतरसिंह सिंह दरबार, पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल, नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार, राधेश्याम मुवेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम सोलंकी, लक्ष्मी जाट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरमा सोलंकी, मुकेश मुकाती, भागचंद पाटीदार, पंडित मनोज जोशी उपस्थित रहे। आरती पश्चात पालकी को मंदिर परिसर से जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने कांधा देकर ससम्मान रवाना किया।

अटल दरबार की राजसाही सवारी में गायक कलाकार युवराज पवार राजस्थान, गायिका अक्षिता सिंह राजपूत उज्जैन, नासिक के ढोल ताशे, गोरिल्ला मैन इंदौर, फ्लावर फाइन डांस इंदौर, तिरुपति बालाजी की झांकी हरियाणा, महाकाली का विराट रूप हरियाणा, अघोरी रूप हरियाणा, सोनू पाटीदार बोलबम का रूप, इस्कॉन कीर्तन दल, हैकिंग फ्लावर डांस इंदौर, देशभक्ति डांस की झांकी और आदिवासी नृत्य दल, बड़गांव खेडी के निमाड़ी ढोल सम्मिलित हुए। सम्राट ग्रुप की झांकी तथा अन्य स्थानीय कलाकारों की झाकियां आकर्षण का केंद्र रही।

शाही सवारी में सम्मिलित शिव भक्तों का नगर की सामाजिक धार्मिक संस्थाओं, राजनीतिक दलों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। सरकार ग्रुप, अटल ग्रुप, नपा, नगर कांग्रेस, आशा सालवी ग्रुप, स्वर संगम ग्रुप, जयस, लंका ग्रुप, महिला ग्रुप, किसान कांग्रेस ने मंच लगा कर शाही सवारी का स्वागत किया। गांधी चौराहे पर 10 क्विंटल फरियाली खिचड़ी बाटी गई।

गुप्तेश्वर महादेव कांच मंदिर, नरसिंह मंदिर, खेड़ापति बाबा सा मंदिर समिति द्वारा भव्य आरती और महा प्रसादी का वितरण किया गया। देर रात को नगर भ्रमण कर पालकी मंदिर परिसर पहुंची जहां आतिशबाजी की गई। महाआरती के साथ शाही सवारी का समापन किया गया।