

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां डीग जिले के कामा कस्वे से सेवार्थ सेवा समिति के तत्वावधान में आदि वृंदावन काम्यवन धाम पुत्रदा एकादशी के पावन पर्व पर पांचवीं पैदल पद यात्रा आज दिनांक 05/08/2025 मंगलवार को प्रातः 05.30 बजे श्री तीर्थराज विमल कुंड कामवन धाम से प्रारंभ हुई जो श्रीजी लाडली धाम बरसाना प्रातः 8:30 बजे पहुंची जो परिक्रमा व दर्शन करके गाड़ी व अन्य साधनों से श्री तीर्थराज विमल कुंड कामवन धाम वापसी हुई !
कनवाडा गॉंव के गोविंद सिंह गुर्जर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने बताया कि यात्रा रुट तीर्थराज विमल कुंड दर्शन कर के – श्री बालाजी मंदिर दर्शन – श्री कनक बिहारी मंदिर दर्शन कनवाडा – श्री नागा बाबा के दर्शन कर कदमखंडी धाम होते हुये श्री जी धाम बरसाना पहुंची !
गोविंद सिंह ने बताया कि सेवार्थ सेवा समिति द्वारा भक्त गण को यात्रा रुट के हिसाब से सुविधा प्रदान की गयी !