A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

मां-बेटी के बीच हुई कहासुनी होने पर बेटी ने खाया कीटनाशक, भर्ती

मां-बेटी के बीच हुई कहासुनी होने पर बेटी ने खाया कीटनाशक, भर्ती

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग

कामां – डीग कामां थाना क्षेत्र के गांव मुसेपुर में शुक्रवार को मां-बेटी के बीच मामूली कहासुनी से नाराज एक चौदह वर्षीय बालिका ने कीटनाशक का सेवन कर लिया जिसका उपचार कामां उप जिला अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार थाने के गांव मूसेपुर निवासी मुफीद मेव की 14 वर्षीय पुत्री इकराना व उसकी मां के बीच शुक्रवार सुबह घर के घरेलू कामकाज को लेकर मामूली कहाँ सुनी हो गई। मां के द्वारा की गई कहासुनी से नाराज होकर बालिका ने कीटनाशक का सेवन कर लिया बालिका की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उपचार के लिए कामां उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां बालिका का उपचार जारी है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button