

रिपोर्टर:दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार। नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर श्री के.सी.राणे के सहयोग से एवं मनीष जैन निसरपुर द्वारा ओ (नेगेटिव) BLOOD देकर एक नहीं बल्कि दो जिंदगियों को सुरक्षा दी गई।
बताया जाता है कि मनीष जैन ने इस बार 50वी बार अपना रक्त देकर कई जिंदगियों की सुरक्षा की है। वह हमेशा रक्तदान के लिए सभी को प्रेरित भी करते रहते हैं एवं उनके इस कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। डॉ के सी राणे ने कहा कि हम सभी को मनीष जैन से यह सीखना चाहिए कि रक्तदान कितना अनमोल है उन्हें हम हृदय से शुभकामनाएं देते हैं एवं आभार मानते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह ऐसे ही हर संभव सभी की मदद करते रहे क्योंकि रक्त दान महा दान हैं। रक्त दान करके किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। इस पुनीत कार्य के लिए हृदय की गहराइयों से हार्दिक अभिनंदन।

