A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

विद्युत की चपेट में आने से युवक की मौत*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

*विद्युत की चपेट में आने से युवक की मौत*

 

बहन के यहां काम करने आया भाई बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज हेतु जलालपुर एक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के भस्मा गांव निवासी मुन्नालाल भास्कर पुत्र विक्रमादित्य भास्कर 24 वर्ष सोमवार को मालीपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर डढ़वा में अपनी बहन के यहां बन रहे मकान में कार्य करने के लिए गया था जहां कार्य करते समय एक लोहे की सरिया को जैसे ही ऊपर उठाया वैसे ही ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार में सरिया छू गया। जिसके चलते युवक को करंट लग गया आनन फानन में इलाज हेतु जलालपुर एक निजी अस्पताल ले जाया गया । जहां उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। युवक की मृत्यु पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है सूचना पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने शव को पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।मौके पर ग्राम प्रधान राकेश यादव समेत तमाम लोग परिवार को ढाढस बधाने व हर सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिये।

Related Articles
Show More
Back to top button