

अपराधियों में भय,आम जनता में विश्वास कहावत को चरितार्थ करते हुए अपराधियों का निकाला शहर में जुलूस, जनता ने लगाए पुलिस के जयकारे
दौसा। रिपोर्टर दीपक शर्मा बामनवास
कोतवाली पुलिस द्वारा जिम संचालक से मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों का सोमवार को शहर के बाजार में जुलूस निकाला गया।
डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में आरोपियों को कोतवाली थाने से लेकर फर्स्ट टावर तक बाजारों में घुमाते हुए पैदल लाया गया। इस दौरानआरोपियों को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
ज्ञात रहे कि आरोपियों ने कुछ दिनों पहले जिम संचालक और ट्रेनर के साथ निर्दयता पूर्वक मारपीट की थी
जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अभियुक्त मौके से फरार हो गए थे। इस वारदात के बाद शहर में अफरातफरी का माहौल बन गया था। जनता का गुस्सा फूट पड़ा व सड़कों पर आ गई । मामले की गंभीरता को देखते हुए दौसा पुलिस अधीक्षक राणा के निर्देशन में उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कोतवाल सुधीर उपाध्याय सहित टीम गठित की गई। डीएसपी रवि शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए जगह जगह दबिश देकर मात्र तीन दिनों में इन आरोपियों को गिरफ्तार कर जनता के सामने ले आए इतना ही नहीं इस घटना के तीनों आरोपियों का शहर में जुलूस निकाल कर “अपराधियों में भय, आम जनता में विश्वास कहावत को चरितार्थ कर दिखाया जो कि दौसा पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि के साथ गौरव की बात है। लोगों का कहना है कि दौसा के इतिहास में पहली बार इतनी तीव्रता के साथ जो इस पूरी कार्यवाही को दौसा पुलिस ने अंजाम दिया वो काबीले तारीफ के साथ साथ पुलिस के प्रति जनता के जहन में विश्वास पैदा हुआ है। इसी को देखते हुए आज जनता ने दौसा पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा, कोतवाल सुधीर उपाध्याय सहित इस प्रकरण में योगदान देने वाली पूरी टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।