


राजस्थान के डीग जिले से खबर
डीग जिले के कामां क्षेत्र में क्षेत्रीय आर्य समाज मंदिर में पंजाबी राजपूत समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक सतपाल गिरदावर की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से रविन्द्र तरगोत्रा को अध्यक्ष चुना गया ! एवं तिलकराज को सरंक्षक बनाया गया! समाज के सभी व्यक्तियों ने अध्यक्ष व सरंक्षक का साफा दुपट्टा व मिठाई खिलाकर सम्मान किया ! नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने शब्दों में कहा कि मेरी प्राथमिकता महिला शिक्षा, गरीब बच्चो को सहायता देने की रहेगी ! उपस्थित समाजबंधु के सामने नशा मुक्ति पर जोर देने का निर्णय लिया गया ! समाज की बैठक में प्रताप सिंह, हरवंश, मानसिंह मास्टर धर्मपाल आर्य,अशोक सिंहराजपूत,बूटासिंह अन्य उपस्तिथ रहे !