A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेमध्यप्रदेश

नगर परिषद के दो सफाई कर्मियों को सांप ने काटा

नाले की सफाई कर रहे थे सफाई कर्मी सिविल अस्पताल में इलाज जारी

रिपोर्टर=आरिफ खान आगर मालवा

सुसनेर मध्य प्रदेश। बारिश के मौसम के चलते नगर परिषद के द्वारा नालो की सफाई करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते कही पर जेसीबी मशीन से तो कही पर सफाई कर्मचारीयो के द्वारा सफाई करवाई जा रही है।

सोमवार की शाम को नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा खेडापति हनुमान मंदिर मठ के प्रवेश द्वार के समीप नाले की सफाई की जा रही थी। इस दौरान सफाई कर रहे दो कर्मचारियों को नाले के अंदर मोजूद पानी वाले सांप ने काट लिया। जिसके कारण दोनो की तबियत बिगड़ गई। दोनों सफाई कर्मचारियों को अन्य साथी सफाई कर्मचारीयों के द्वारा पुराना बस स्थित शासकीय सिविल अस्पताल पंहुचाया गया।

सिविल अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर नीलम जैन के द्वारा घायल शाकिर पिता जाकिर उम्र 25 साल व मुकेश पिता मांगीलाल उम्र 39 साल का प्राथमिक उपचार किया है। इस घटना की जानकारी लगने पर नगर परिषद के कुछ वार्ड पार्षद भी अस्पताल पहुंचे और दोनो घायलाे का हाल जाना। इस सम्बंध में नगर परिषद के सफाई कर्मचारीयो ने वर्षाकाल में शासन के द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं मुहैया कराने की मांग परिषद के जिम्मैदारों से की है।

Related Articles

ज्ञात रहे कि बारिश के मौसम में बिल में रहने वाले जीव जंतुओं के बिलों में बारिश का पानी भर जाता है। इस वजह से जीव जंतु सुरक्षित ठिकानों की तलाश में रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए अपने घरों और घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखें।

Show More
Check Also
Close
Back to top button