A2Z सभी खबर सभी जिले की

*मांडू से लौट रहे युवकों में एक की सर्विस रोड पर डूबने से मौत*

रिपोर्टर:दिलीप कुमरावत Mob.No.9179977597

  मनावर। (जिला धार) उमरबन थाना क्षेत्र में मांडू से लौटते वक्त ग्राम उखल्दा के 22 वर्षीय युवक अमित की मौत हो गई।

  गुरुवार शाम वह अपने दोस्त कालू निगम के साथ खुज नदी के पास सर्विस रोड पर भरे पानी से गुजर रहा था, तभी दोस्त को बचाने की कोशिश में वह खुद पानी में डूब गया। लोहे की तार में फंसने से वह निकल नहीं पाया। वहीं उसका शव दो घंटे बाद मिला।

  अमित के भाई विशाल ने बताया कि दोनों दोस्त मांडू घूमने के बाद शाम को घर लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम लवाणी सुराणी के पास खुज नदी पर निर्माणाधीन पुल के बगल में बने सर्विस रोड पर पानी भरा हुआ था। निकलते समय बाइक को किनारे लगाकर दोनों युवक पानी की गहराई जांचने पानी में उतर गए। इस दौरान कालू डूबने लगा, जिसके बाद दोस्त को बचाने के लिए उसका भाई भी गया। पैर और गले में सर्विस रोड की पाइप में लगी लोहे की तार फंस गई। जिससे वह निकल नहीं पाया और पानी में डूब गया।

*दोषी ठेकेदार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने और विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग… विधायक डॉ हीरालाल अलावा*

  निर्माणाधीन ब्रिज के डायवर्शन में लापरवाही बरतने एवं सुरक्षा की अनदेखी से युवक की मौत पर संज्ञान लेकर ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज करने एवं विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही करने की मांग स्थानीय विधायक डॉ.हीरालाल अलावा ने पत्र लिखकर कलेक्टर से करते हुए कहा कि धार जिले के उमरबन क्षेत्र के लावणी सुराणी नाले में निर्माणाधीन ब्रिज के डायवर्शन में लापरवाही बरतने एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने के कारण दिनांक 19 जून 2025 की शाम को उखल्दा निवासी अमित परमार पिता दुलेसिंह परमार नामक एक युवक की पाइप में तार और सरिया में फंस जाने से उसकी मौत हो गई है।

  निर्माणाधीन ब्रिज के डायवर्शन में लापरवाही बरतना और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करना न सिर्फ गंभीर अपराध है बल्कि लोगों के जीवन से खिलवाड़ भी है।

  उक्त मामले में सर्वोच्च प्राथमिकता पर जांच कर दोषी ठेकेदार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने और विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई करने का आदेश जारी करने की मांग की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!