लखीमपुर खीरी

पलिया की बेटी रिशिता ने पास की आईएएस प्री की परीक्षा

पलिया की बेटी रिषिता ने पास की आईएएस प्री की परीक्षा आलोक मिश्रा ने खिलाई मिठाई

अखण्ड भारत न्यूज लखीमपुर खीरी से सतेन्द्र कुमार राठौर की रिपोर्ट

Related Articles

पलिया के टेहरा के रहने वाले स्वर्गीय मनोज पांडेय कंडक्टर बस यूनियन की पुत्री रिषिता पांडेय ने आईएएस की प्रारंभिक परीक्षा पास की है। परीक्षा पास करने पर समाजसेवी आलोक मिश्रा ने रिषिता पांडेय के परिवार से मिलकर शुभकामनाएं दीं और रिषिता को आईएएस की मुख्य परीक्षा मैंस भी पास करने की शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा कि बिटिया के बाबा भी पलिया के बहुत फेमस कथावाचक स्वर्गीय सालिक राम पांडेय थे

जिस तरह उन्होंने भागवत कथा को घर-घर पहुंचाने का काम किया इस तरह उनकी पोती रिषिता ने भी पलिया का नाम रोशन करेंगी यह मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।

 

रिषिता पाण्डेय के प्रारंभिक शिक्षा इंटरमीडिएट तक दून स्कूल पलिया कलॉ से प्राप्त की। स्नातक व बीएससी की परीक्षा युवराज दत्त कालेज लखीमपुर से इतना ही नहीं लखनऊ यूनिवर्सिटी से एलएलबी की अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूर्ण कर रही है। अपने पूर्ण करने के साथ ही आईएएस की प्री परीक्षा पास कर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया परिवार में रिषिता पान्डेय की मां पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा की सर्विस कर रही  हैं। व दो भाई हर्षित पांडे व मुकुल पांडे व्यापार कर परिवार चला रहे हैं। इस मौके पर समाजसेवी आलोक मिश्रा ने रिषिता पान्डेय की मॉ सहित परिवार में मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!