A2Z सभी खबर सभी जिले की

महीसागर जिला में तिरंगा यात्रा

महीसागर जिला में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बड़े बड़े नेता शामिल रहे

दिनांक: 18 मई, 2025 रविवार के रोज

महिसागर जिले के लुनावाड़ा में आज तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया. यह यात्रा भारत के वीर सैनिकों की वीरता और देशभक्ति को समर्पित थी। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकवादी हमले के खिलाफ भारत सरकार ने “ऑपरेशन सिन्दूर” के तहत कड़ी कार्रवाई की, जिसमें हमारे वीर जवानों ने चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया और उसमें आतंकवादीओ के ठिकानों को नष्ट किया और जीत हासिल की.  

 

इस अवसर पर गुजरात राज्य के कैबिनेट मंत्री श्री कुबेर भाई, सांसद श्री राजपाल सिंह, महिसागर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दशरथ भाई बारिया एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं जवान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


इस यात्रा में जिला होम गार्ड कमांडेंट श्री जतिन जोशी एवं उनके समस्त दल ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के विभिन्न पदाधिकारियों, भाजपा नेताओं एवं स्थानीय जनता ने भी भरपूर सहयोग दिया.

 

रिपोर्टर:-/इरफान खान 

लूनावाड़ा

महिसागर

Back to top button
error: Content is protected !!