A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

अम्बेडकरनगर: सीएचसी से नदारद मिले तीन चिकित्सक, कटा वेतन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर
सीएचसी टांडा में बुधवार को सवा एक घंटे बाद तक तीन चिकित्सक और तीन कर्मचारी नदारद मिले। अपर सीएमओ ने इस पर इन सभी का एक दिन का वेतन काट दिया। एक हेल्थ सेंटर पर गैर हाजिर मिली सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और एएनएम का भी वेतन काटा गया।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए बुधवार को अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ निरीक्षण पर निकले। वे सुबह 9.45 पर सद्दरपुर हेल्थ वेलनेस सेंटर पहुंचे, वहां ताला लटक रहा था। सीएचओ प्रतिभा और एएनएम सीमा वर्मा नदारद थीं। दोनों का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया।
वहां से निकल कर अपर सीएमओ 10.18 मिनट पर सीएचसी टांडा पहुंचे। वहां सुबह 9 बजे से अस्पताल खुलने के बाद भी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप चौधरी व डॉ. आर के यादव, सर्जन डॉ. वसी अब्बास रिजवी, चीफ फार्मासिस्ट रमेश चंद्र और हेल्थ सुपरवाइजर जय प्रकाश नदारद थे। इस लापरवाही पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए इन सभी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया।
अपर सीएमओ के पहुंचने पर आए संविदा कर्मी राजेश जायसवाल और यासमीन निहाल को कड़ी फटकार लगाई। भविष्य में समय से न आने पर सेवा से हटाने की चेतावनी दी।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!