A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेसारन

छपरा में शिक्षक महासंघ का भव्य कार्यक्रम, वीर शिरोमणि को दी श्रद्धांजलि

वीरता, स्वाभिमान और बलिदान की मिसाल हैं महाराणा प्रताप: डॉ चंदेल

छपरा ( बिहार ) :-

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, बिहार के तत्वावधान में शुक्रवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती गरिमामय ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश सचिव डॉ. विश्वजीत सिंह चंदेल ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर डॉ. चंदेल ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा और राष्ट्रभक्त थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि आज भी भारतीय सेना का हर जवान महाराणा प्रताप की तरह आतंकवाद और अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। अन्याय और अधर्म का विनाश करना संपूर्ण मानव जाति का कर्तव्य है। यही विचार महाराणा प्रताप के जीवन का संदेश था।

Related Articles

कार्यक्रम में अमरेश सिंह राजपूत, कुणाल सिंह, अमित पासवान, शुभम कुमार, आशुतोष, कल्पना, अनन्या, नेहा, अर्चना, सुनिधि सहित महासंघ के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके त्याग और पराक्रम को स्मरण किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!