
कोटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ ग्रहण व तीसरे कार्यालय की शुरूआत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी शक्ति नगर स्थित लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय के बाहर पहुंचे औऱ आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। पीएम मोदी के शपथ लेते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर खुशी का इजहार किया। भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। नयापुरा मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि यह एक शानदार पल था तीसरी बार प्रधानमंत्री ने शपथ ली हकीकत के सपने बुनते हैं इसलिए हम मोदी को चुनते हैं सभी कार्यकर्ताओं ने गले लगा कर खुशी का इजहार किया, इस मौके पर कार्यकर्ता वार्ड 7 अध्यक्ष टीकम यादव मौजूद रहे
