A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

समूह की महिलाओं का पैसा अपने खाते में ट्रांसफर करने वाले दो गिरफ्तार

सिद्धार्थ नगर।समूह की महिलाओं का अपने ग्राहक सेवा केंद्र में खाता खोलवा कर लोन की मिलने वाली धनराशि को अपने खाता में ट्रांसफर करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस पूछताछ के लिए दोनों को रिमांड पर लेगी।

 

सिद्धार्थनगर थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि अनीता पत्नी राम नेवास निवासिनी बर्डपुर नंबर 11 टोला बरगदही व सोमनाथ पुत्र विनय निवासी रेहरा थाना सिद्धार्थनगर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक थे। दोनों ने गांव की विभिन्न महिलाओं को योजनाबद्ध तरीके से बहला फुसलाकर धोखे से विभिन्न समूहों के फाइनेंस बैंकों में लोन का खाता खुलवा कर लोन की धनराशि को समूहों की महिलाओं से अंगूठा लगवाकर स्वयं अपने बैंक के खाता में हस्तान्तरित करा लिया था। इसकी शिकायत मिलने के बाद दोनों के खिलाफ धारा 419, 420, 465, 467, 468, 471, 474,120 बी के तहत केस दर्ज कर तलाश की जा रही थी। दोनों आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा।

 

Related Articles

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमनौगढ़ चौकी इंचार्ज अनूप कुमार मिश्र, हेडकांस्टेबल दिनेश कुमार यादव, कांस्टेबल प्रभाकर यादव व महिला कांस्टेबल अर्चना मिश्रा आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहीं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button