A2Z सभी खबर सभी जिले की

मांडू पहुंचे नव वर्ष मनाने 25 हजार पर्यटकः मांडू की ऐतिहासिक स्थलों का दीदार कर दी नए साल की बधाई

मांडू पहुंचे नव वर्ष मनाने 25 हजार पर्यटकः

 

मांडू की ऐतिहासिक स्थलों का दीदार कर दी नए साल की बधाई

 

Related Articles

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

 

मांडू न्यूज/विश्व पर्यटक स्थल मांडू में नव वर्ष के अवसर पर पर्यटक नगरी मांडू में लगभग 25 हजार पर्यटक पहुंचे। गुरुवार को दिनभर मांडू में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। बुधवार रात से ही पर्यटकों का आना शुरू हो गया था, जो गुरुवार को भी जारी रहा, जिससे शाम तक मांडू गुलजार रहा।

 

नए साल का जश्न मनाने के लिए मांडू के होटलों और पर्यटक स्थलों पर भारी भीड़ देखी गई। 31 दिसंबर की रात से ही पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई थी, वही नए साल के पहले दिन भी जारी रही पर्यटक को की भीड़।

 

शीतलहर और गुलाबी ठंड के बावजूद पर्यटकों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। उन्होंने बुधवार देर रात तक नव वर्ष का जश्न मनाया। नए साल के पहले दिन पर्यटकों ने मांडू की ऐतिहासिक इमारतों और पर्यटन स्थलों का दीदार किया।पर्यटकों ने प्राचीन चतुर्भुज श्री राम मंदिर, जैन मंदिर और प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिरों में पूजा-अर्चना की ओर अपने नए वर्ष की शुरुआत की। रानी रूपमती महल, जहाज महल, जामी मस्जिद, होशंगशाह का मकबरा, काकड़ा खो और सूर्यास्त बिंदू जैसे विश्व प्रसिद्ध स्मारकों पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे।

 

युवक-युवतियों और परिवारों ने होटलों में अपने पसंदीदा भोजन के साथ मांडू के प्रसिद्ध दाल, लड्डू और पानिये का स्वाद लिया। नए वर्ष के स्वागत में अधिकांश होटलों में आतिशबाजी की गई। पर्यटकों ने डीजे साउंड और लोक नृत्य की धुन पर थिरकते हुए नए साल का स्वागत किया। लोगों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं, जिसका सिलसिला दिनभर जारी रहा।

 

मांडू में नए साल पर

 

हजारों पर्यटक: 31 दिसंबर को ही लगभग 25 हजार से अधिक पर्यटक मांडू पहुंचे।

 

होटल और होम स्टे फुल: पर्यटकों की भारी संख्या के कारण

 

मांडू के सभी सरकारी और निजी होटल, रिसॉर्ट और होम स्टे पूरी तरह से बुक थे।

 

प्रमुख आकर्षणों पर भीड़ः जहाज महल, हिंडोला महल,

 

अशर्फी महल, जामा मस्जिद और लोहानी गुफा सनसेट पॉइंट जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर दिन भर भीड़-भाड़ रही।

 

आयोजनः पर्यटकों ने हल्के ठंड और सुनहरी धूप के बीच मांडू के इतिहास को करीब से देखा। कई जगहों पर बोनफायर, संगीत और नृत्य सहित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 

सुरक्षा व्यवस्थाः पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए

 

जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने अतिरिक्त बल मांडू पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

 

पर्यटकों ने ली मांडू की हसीन वादियां में शेल्फी

 

 

मांडू घूमने आए पर्यटकों ने मांडू के हसीन वादियों में गुलाबी ठंड के मौसम में अपने मित्रों के साथ सेल्फी ले वहीं इंदौर से आए रानू गोस्वामी ने बताया की मै प्रतिवर्ष नए वर्ष बनाने के लिए कहीं ना कहीं जाती हूं मैं पिछले साल मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गई थी वहीं इस बार मांडू के चतुर्भुज श्री राम मंदिर साथी नीलकंठ महादेव के दर्शन किए वही नई साल की शुरुआत मैं और मेरे परिवार के सदस्य ने मांडू के चतुर्भुज श्री राम और नीलकंठ महादेव के दर्शन से की वही मांडू हमें बहुत अच्छा लगा

Show More
Back to top button