A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में हुआ पौधरोपण

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर, 7 जुलाई। वृक्षारोपण महाअभियान-2026 एवं वन महोत्सव के तहत मंगलवार को जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का आयोजन उप प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में किया गया।इसके बाद सिटी फॉरेस्ट मंझूपुर वन नगर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं पौधा लगाकर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव हैं।जागरूकता रैली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज तथा श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वनाधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे। अंत में प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

Show More
Back to top button