A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

*बैंक से लोन दिलाने के नाम पर युवक से 30 हजार की हुई ठगी*

*बैंक से लोन दिलाने के नाम पर युवक से 30 हजार की हुई ठगी*

*मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*

मैनपुरी,किशनी थाना क्षेत्र में बैंक से लोन कराने के नाम पर एक युवक 30 हजार रुपए की ठगी का शिकार हो गया ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने रुपये वापस लेने के काफी प्रयास किए। लेकिन रुपये वापस नहीं मिल सके। परेशान होकर पीड़ित युवक की ओर से तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।

मामले के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सभापुर रामनगर निवासी जाबुददीन ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उसको व गांव के दीपू और पूजा कठेरिया को जवापुर निवासी एक दलाल ने बैंक से दिलाने की बात कही थी। इसके लिए प्रति व्यक्ति से 10 हजार रुपये की मांग की गई थी। लोन पाने के लिए तीनों ने दलाल को कुल 30 हजार रुपये दे दिए। लेकिन रुपये लेने के कई दिन बीतने के बाद भी लोन नहीं मिला। जब इस बारे में दलाल से बात की तो वह टाल मटोल करने लगा। जानकारी करने पर पता चला कि उन लोगों के साथ ठगी हुई है। एक साल से अधिक का समय बीत चुका है। न तो रुपया वापस मिल रहा है न हीं लोन हो सका। रुपये वापस मांगने पर नामजद गाली गलौज करते हुए झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। पीड़ित ने धोखाधड़ी करने वाले दलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button