
गरौठा झांसी
कपिल शर्मा की रिपोर्ट
गरौठा तहसील के निपान गांव में संकट मोचन हनुमान जी प्रांगण में महंत प्रेमनारायण दास जी महाराज (पागल बाबा) के सानिध्य मै चल रहे सप्तदिवसीय श्री राम महायज्ञ का
मंगलवार को पूर्णआहुति एवं विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया यज्ञाचार्य गजानंद शास्त्री जी द्वारा विधिविधान से यजमानों द्वारा यज्ञ बेदी में आहुतियां डलवाई गई
7 दिनों तक चले श्री राम महायज्ञ मैं कथा वाचक साध्वी आस्था व्यास द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का बाचन किया गया कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि सुदामा परम संतोषी ब्राह्मण थे स्वयं द्वारिकाधीस का मित्र होने के वाद भी उन्होंने अपना दुख भगवान को नहीं बताया उन्होंने कहा कि कलयुग में प्रभु नाम संकीर्तन ही मुक्ति का सवसे सरल मार्ग है महायज्ञ के दौरान रातमें मथुरा वृंदावन से आए हुए कलाकारों द्वारा सुंदर रामलीला का मंचन किया गया जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों कीभीड़ रही यज्ञ प्रांगण में लगे मेले का बच्चों सहित सभी लोगों ने लुत्फ उठाया मंगलवार को यज्ञ समापनके दिन विशाल भंडारे काआयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्र वासियों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया सफल आयोजन के लिए महंत प्रेमनारायण दास जी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया
इस मौके पर ग्राम प्रधान संजय राजा परमार, राजीव परमार,गौरव दुवे, रानू पाठक , कपिल शर्मा,संजय रिछारिया, राजा जी बुंदेला, मुन्ना यादव, देवेश अगृबाल , सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी मौजूद रहे
