A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:संविधान दिवस पर आयोजित की गई जागरूकता गोष्ठी

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर।संविधान दिवस के अवसर पर 16 दिवसीय अभियान के तहत समर्थ इंडिया द्वारा ग्राम शंकरपुर में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं, युवतियां और स्कूल छात्राओं को संविधान की उद्देशिका, संविधान में महिलाओं,लड़कियों के प्रदत्त अधिकार और कर्तव्यों पर चर्चा करते हुए डिजिटल हिंसा की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया।

इस दौरान तरंग लीडर ओमशांति, दिशा शुक्ला, मोहिनी, खुशबू, नम्रता, रागिनी द्वारा संविधान गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आशा कार्यकर्ता शकुंतला और आंगनबाड़ी कार्यकत्री शकुंतला द्वारा डिजिटल हिंसा पर आयोजित कैलेंडर का विमोचन किया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के तहत संविधान के बारे में सवाल जवाब किए । इस दौरान बताया गया कि संविधान बनाने वालों 15 महिलाए भी शामिल है। महिला और लड़कियों को संविधान में अनेक अधिकार दिए गए दिए गए । इस दौरान प्रमुख रूप से कौशल्या, पिंकी, क्रांति, रेखा, प्रभा, प्रमुख रूप उपस्थित रही।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!