A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

नशे के अवैध कारोबारी को हनुमना पुलिस ने धर दबोचा।

मऊगंज जिले के हनुमना थाना अंतर्गत पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडेय, एसडीओपी अंकिता  शुल्या के मार्गदर्शन में ,थाना प्रभारी हनुमना राजेश पटेल के नेतृत्व में अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस को मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर हनुमना थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढाबा गौतमान  में स्कूल के पास रजनीश पटेल उर्फ बबलू निवासी ढाबा गौतमान  के हाथ में सफेद रंग की बोरी लिए अवैध रूप से गांजा की बिक्री के लिए घूम रहा था।

मुखबीर की  सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियो से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त करके पंचनामा की कार्रवाई करते हुए आरोपी रजनीश पटेल के पास से 3 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 33000 रुपए बताई गई है।

इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक राजेश पटेल , कार्यवाहक उपनिरीक्षक इंद्रेश पांडेय, प्रधान आरक्षक राकेश सिंह, आरक्षक नितिन शुक्ला, दिवाकर सिंह, अविनाश सिंह, मनीष सिंह, पवन साहनी, अजय यादव, सुरेंद्र यादव, शिव कुमार दुबे, देव प्रताप सिंह, धीरेंद्र द्विवेदी ,संजीव यादव , महिला आरक्षक सीमा मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कानून की प्रक्रिया उपरांत न्यायालय के बाद जेल भेज दिया गया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button