A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

शिवानी लड्डू गोपाल की दीवानी लड्डू गोपाल से करने जा रही है विवाह

ग्वालियर की रहने वाली शिवानी को बचपन से ही लड्डू गोपाल के प्रति असीम श्रद्धा एवं भक्ति थी। युवा होने पर उसने तय कर लिया की वह श्रीकृष्ण से ही विवाह करेंगी। शुरुआत में शिवानी के मता-पिता विवाह के लिए राजी नहीं थे लेकिन बेटी का कृष्ण के प्रति आत्मसमर्पण एवं श्रद्धा को देखकर राजी हो गए। ग्वालियर की रहने वाली शिवानी 23 वर्ष की बीकॉम पास लड्डू गोपाल से विवाह करने जा रही है। 17 अप्रैल को बारात वृंदावन से ग्वालियर को आएगी। सभी रस्म में एवं रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न होगा। शिवानी के घर में सभी तैयारियां शुरू कर दी गई है। घर में चारों ओर विवाह के खुशी का माहौल निर्मित है। विवाह के बाद शिवानी वृंदावन में राधा ध्यान मंदिर है वहां पर अपना जीवन श्रीकृष्ण भगवान की भक्ति में     बिताएंगी। विवाह सम्मेलन से होगा जिससे किसी भी तरह की कोई विवाद की स्थिति पैदा ना हो सके। कागजी कार्रवाई होगी एवं मैरिज सर्टिफिकेट भी मिलेगा।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button