A2Z सभी खबर सभी जिले की

आत्महत्या की कोशिश करने वाली वार्डन की मौत

जिला संवाददाता

आत्महत्या की कोशिश करने वाली वार्डन की मौत

 

क्वार्सी क्षेत्र के एकता नगर के आईएएस पीसीएस कोचिंग सेंटर के हॉस्टल में आत्महत्या की कोशिश करने वाली वार्डन युवती सम्बुल परवीन की मौत हो गई। वह यहां रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। साथ ही कोचिंग सेंटर के हॉस्टल में वार्डन की जिम्मेदारी भी संभाल रही थी। परिवार में पोस्टमार्टम या अन्य किसी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया। शव को परिजन अपने साथ ले गए।

घटना के बाद ऑनलाइन शिकायत के आधार पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जांच समिति बनाई गई। जांच समिति कोचिंग सेंटर पर पहुंची लेकिन छात्रों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जांच टीम सिर्फ यह जानकारी कर चली गई की कोचिंग सेंटर के साथ हॉस्टल भी चलता है।

Related Articles
Show More
Back to top button