A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedउत्तर प्रदेश

शादी मे वर व कन्या पक्ष में दहेज को लेकर हुई मारपीट, बिना फेरों के लौटी बारात, मुकादमा दर्ज।

पीलीभीत। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर मे दरवाजे पर बारात पहुंचने के बाद दहेज की मांग पर मामला तूल पकड़ गया। विवाद होने के बाद मारपीट होने लगी। इससे शादी समारोह में खलबली मच गई। मारपीट के अलावा भी बीच बचाव करने के दौरान कई लोग घायल हो गए। बिना फेरों के बारात वापस लौट गई। शादी की तैयारियां धरी रह गई। पुलिस ने वर पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

माधोंटांडा थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी सेवाराम ने गांव के ही सूरज से बेटी की शादी तय की थी। दोनों पक्षों में कई दिनों से शादी की तैयारी चल रही थी। बारातियों की आवभगत को लेकर लड़की पक्ष ने नाश्ता और खाने का पूरा प्रबंध कर लिया था। दोपहर में दूल्हा बारातियों के साथ दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा। द्वारचार की रस्में होने के दौरान दहेज की मांग को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।

Related Articles

 

वधू पक्ष का आरोप है कि वर पक्ष के लोग दहेज में कार और 3 लाख की नकदी मांगने लगे। आरोप है कि वर पक्ष के सूरज, रामभजन, भीमसेन, रामचंद्र, रूप बसंत व उनके घरवालों व रिश्तेदारों से दहेज की व्यवस्था न होने की बात कही। काफी समझाने के बावजूद भी सभी नहीं माने। बारात वापस लौटने का विरोध करने पर वधू पक्ष के लोगों से मारपीट की गई। इसमें रिश्तेदार भी घायल हो गए।

घटना को लेकर खलबली मच गई। लड़की के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। मामले में लड़का पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जमुनिया चौकी इंचार्ज अखिलेश सिंह चौहान ने बताया की बारात में दहेज की मांग को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया है। लड़की के पिता की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।

Show More
Back to top button