
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत, भाजपा जिला प्रभारी राधेश्याम यादव तथा भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार के अनुमोदन उपरांत पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष हिरालाल ब्रजवासी द्वारा धार ग्रामीण जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।जिसमें..
मनावर विधानसभा:
मनावर नगर मंडल — माधव सेन, मनावर ग्रामीण मंडल — खेमलाल पटेल, सिंघाना मंडल — कमल बर्फा, उमरबन मंडल — दीपक राठौड़, बाकानेर मंडल — मोहन सेन।
कुक्षी विधानसभा:
कुक्षी नगर मंडल — मोहित राठौड़, कुक्षी ग्रामीण मंडल — संदीप राठौड़, निसरपुर मंडल — तेजा मुकाती, लोहारी मंडल — अर्जुन धनगर, डही मंडल — महेंद्र प्रजापति, बड़दा मंडल — विनय जायसवाल।
धरमपुरी विधानसभा:
धामनोद मंडल — वासुदेव सालवे, धरमपुरी मंडल — शैलेन्द्र वर्मा (बबलू), गुजरी मंडल — सुखदेव धनगर, नालछा मंडल — गणेश मंडलोई, बागड़ी मंडल — मनोहरलाल चौधरी।
गंधवानी विधानसभा:
गंधवानी मंडल — कैलाश मालवीया, जिराबाद मंडल — गुलाबचंद मालवीय, बाग मंडल — रमेश प्रजापत, टांडा मंडल — संतोष पंवार, कछवाड़ा मंडल — संदीप जाट।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन को मंडल स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, पिछड़ा वर्ग समाज को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

