A2Z सभी खबर सभी जिले की

62 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होने पर धर्मदास उइके को भावभीनी विदाई, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कृषकों ने दी शुभकामनाएं, उज्जवल भविष्य की कामना

62 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होने पर धर्मदास उइके को भावभीनी विदाई

अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कृषकों ने दी शुभकामनाएं, उज्जवल भविष्य की कामना

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा जिले के शासकीय संजय निकुंज बड़चिचोली में माली पद पर पदस्थ श्री धर्मदास उड़के के 62 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने उनके लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह में वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री सिद्धार्थ दुअप्रेजी, उद्यान विकास अधिकारी श्री रवि सूर्यवंशी, उद्यान अधीक्षक श्री भूषण चौधरी, माली श्री सी आर सुखदेव सोमकुंवर और अन्य ग्रामीण कृषक उपस्थित रहे।

सभी ने श्री धर्मदास उइके को शुभकामनायें देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके कार्य के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना की सराहना की और कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। समारोह का माहौल भावुक रहा, जहां सभी ने उन्हें सम्मान के साथ विदाई देते हुए उनके आगामी जीवन के लिए मंगलकामनाएं दीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!