A2Z सभी खबर सभी जिले की

शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल: शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खैरीपैका में साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल: शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खैरीपैका में साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खैरीपैका, वि. खंड पांढुर्णा, जि. पांढुर्णा (म.प्र.) में आज साइकिल वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई, ताकि उनकी शिक्षा में आने वाली दूरी और परिवहन संबंधी कठिनाइयों को कम किया जा सके।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसमें सरपंच श्री हीरा लाल पराडकर, अनुसूचित जाति मोर्चा पांढुर्णा के जिला अध्यक्ष श्री पंकज गजभिये, पार्षद श्री मुकेश डोबले एवं श्री पंढरीजी डोबले एवं प्राचार्य श्री पुरुषोत्तम आखरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पालकों के साथ-साथ समस्त शालेय स्टाफ ने भी भाग लिया और इस पहल की सराहना की।

Related Articles

साइकिल वितरण कार्यक्रम से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह पहल न केवल शिक्षा को बढ़ावा देने में सहायक होगी, बल्कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए भी प्रेरित करेगी। विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अतिथियों ने इस योजना को छात्र हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!