A2Z सभी खबर सभी जिले की

माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा में की गई लापरवाही रोकी गई वेतन वृद्धि’

डिंडौरी     परीक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बजाग में  12 वीं की छात्रा कुमारी आराधना गजेंद्र मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजाग में परीक्षा केंद्र था। अंग्रेजी के विषय में परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र अध्यक्ष , सहायक केंद्र अध्यक्ष, पर्यवेक्षक के द्वारा छात्रा को पूरक कॉपी जारी की गई ,जबकि माध्यमिक शिक्षा मंडल के स्पष्ट निर्देश थे कि परीक्षा में पूरक काफी देने का प्रावधान नहीं है,। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस गलती को संज्ञान में लेते हुए छात्रा का परीक्षा फल रोका है । छात्रा को  द्वितीय अवसर पर परीक्षा देना पड़ रहा है इस प्रकार की लापरवाही के कारण कलेक्टर की अनुशंसा पर चरण लाल मरावी केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष मंगरु लाल परस्ते ,कक्ष पर्यवेक्षक श्रीमती गोमती मरावी की  एक-एक वेतन वृद्धि रोकी गई  एवं कक्ष पर्यवेक्षक अनुग्रह दीप को चेतावनी पत्र जारी किया गया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!