मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क हादसे में एक युवक की मौत

सड़क हादसे में एक युवक की मौत
WhatsApp Facebook

रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी जबर्दस्त टक्कर

जहानाबाद। जिले के ओकरी थाना क्षेत्र में चंधरिया पुल के समीप हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसा ओकरी थाना क्षेत्र के चंधरिया पुल के समीप हुआ। मृतक की पहचान बनछिली गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जहानाबाद से अपने गांव लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंधरिया पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कथित तौर पर रॉन्ग साइड से आकर युवक की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने चंधरिया गांव के समीप शव रखकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद ट्रक चालक फरार हो गया। वहीं कुछ आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी की। सड़क जाम होने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस की अतिरिक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश जारी थी।