A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती की तैयारियों पर बैठक, सप्ताहभर होंगे आयोजन

08 से 14 अप्रैल तक विविध कार्यक्रम, ग्राम सभाओं से लेकर प्रतियोगिताओं तक होंगे आयोजन

कलेक्टर की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती की तैयारियों पर बैठक, सप्ताहभर होंगे आयोजन

08 से 14 अप्रैल तक विविध कार्यक्रम, ग्राम सभाओं से लेकर प्रतियोगिताओं तक होंगे आयोजन

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह 2026 को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिले एवं विकासखंड स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जयंती को भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

निर्णय अनुसार जिले में 08 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जिनमें सभी विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 14 अप्रैल को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

समस्त शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों एवं छात्रावासों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा 14 अप्रैल को छात्रावासों एवं आश्रमों में विशेष भोज आयोजित किया जाएगा। साथ ही सभी शालाओं में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।

Related Articles

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सीनीयर बालक छात्रावास आदिवासी पांढुर्णा में आयोजित किया जाएगा, जबकि सौंसर अनुभाग में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम संपन्न होंगे। इसके अतिरिक्त जिला एवं अनुभाग स्तर पर सतर्कता मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

सभी कार्यक्रमों में बाबा साहेब के जीवन, विचारों, देश एवं लोकतंत्र के लिए उनके योगदान तथा संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम स्थलों पर छाया, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही 14 अप्रैल को जिले में स्थापित बाबा साहेब की सभी प्रतिमाओं एवं परिसरों की साफ-सफाई कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

बैठक के अंत में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक एवं गरिमामय ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!