
जल_गंगा_संवर्धन_अभियान के द्वितीय चरण में जल स्रोत संरक्षण पर जोर ,मारुड में जल स्त्रोत सेवा समागम बैठक आयोजित, सफाई व जनजागरूकता पर चर्चा
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ तथा जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन में एवं विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे की उपस्थिति में नवांकुर संस्था अवध विद्यापीठ शिक्षण समिति द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत प्रस्फुटन समिति आदर्श ग्राम मारुड में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में ग्राम के जल स्रोतों जैसे नदी, तालाब, हैंडपंप आदि की साफ-सफाई एवं संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मारुड बस स्टैंड परिसर में प्रस्फुटन समिति का बोर्ड भी लगाया गया।

इस अवसर पर प्रस्फुटन समिति की अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा राऊत, सचिव प्रमिला कडू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार मानकर, परामर्शदाता श्री श्याम दलवी एवं विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे द्वारा समिति सदस्यों को जल गंगा संवर्धन अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की गई।