A2Z सभी खबर सभी जिले की

सांसद विवेक बंटी साहू की मंशा से जरूरतमंद मरीजों को मिली आर्थिक सहायता ,रेडक्रॉस को 50 लाख स्वीकृत, गंभीर बीमारियों के उपचार में नहीं आएगी बाधा

सांसद विवेक बंटी साहू की मंशा से जरूरतमंद मरीजों को मिली आर्थिक सहायता रेडक्रॉस को 50 लाख स्वीकृत, गंभीर बीमारियों के उपचार में नहीं आएगी बाधा

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

सांसद विवेक बंटी साहू की मंशानुसार क्षेत्र के जरूरतमंद एवं गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा द्वारा स्वेच्छानुदान मद अंतर्गत आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा जारी आदेशों के अनुसार विभिन्न मरीजों को उपचार के लिए राशि प्रदान की गई है। सांसद की अनुशंसा के साथ-साथ उनकी पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी जरूरतमंद मरीज का उपचार प्रभावित न हो। जारी आदेश के अनुसार श्री अनिल वाघमारे को ₹35,000 तथा कुमारी ऐश्वर्या देशरथार के उपचार के लिए ₹30,000 की राशि श्योरटेक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर लिमिटेड, नागपुर को प्रदान की गई है। इसी प्रकार शीतल सुगुने के इलाज के लिए ₹30,000 की सहायता श्रेयस पाटिल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, नागपुर को दी गई है। इसके अलावा कविता पाटेकर के उपचार हेतु ₹35,000 की राशि न्यूरॉन ब्रेन स्पाइन सेंटर, नागपुर को तथा स्नेह दुबे के इलाज के लिए ₹50,000 की सहायता गायत्री मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, भोपाल को स्वीकृत की गई है।

Related Articles

प्रशासन द्वारा यह राशि सीधे संबंधित अस्पतालों के खातों में जमा कराई जा रही है, जिससे मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की बाधा न आए। वहीं सांसद विवेक बंटी साहू की मंशा अनुसार सामाजिक एवं जनहित कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, पांढुर्णा को ₹50 लाख की बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत राशि का पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!