A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

कोलकाता-8 घंटे शांति से त्योहार नहीं मना सकते, वहां मतदान की कोई जरूरत नहीं’, रामनवमी हिंसा पर कलकत्ता उच्च न्यायालय की टिप्पणी

कौशिक नाग-कोलकाता-8 घंटे शांति से त्योहार नहीं मना सकते, वहां मतदान की कोई जरूरत नहीं’, रामनवमी हिंसा पर कलकत्ता उच्च न्यायालय की टिप्पणी रामनवमी के दिन मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। अदालत ने चुनाव आयोग से मौजूदा स्थिति को देखते हुए बहरमपुर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव स्थगित करने को भी कहा है। बता दें कि इस मामले की एनआईए जांच की मांग करते हुए याचिका दायर की गई थी। इसको लेकर अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी। मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर में रामनवमी की शोभायात्र के दौरान हुए दंगे को लेकर हाई कोर्ट ने मंगलवार को टिप्पणी की कि ‘मैं चुनाव आयोग से बहरमपुर में 13मई को होने वाला चुनाव देरी करने के लिए कहूंगा।’

Show More
Back to top button