A2Z सभी खबर सभी जिले की

निलंबन से मुक्त किए गए तीन पुलिस पदाधिकारी

सात पुलिस पदाधिकारियों की विभिन्न थानों में की गई पोस्टिंग

निलंबन से मुक्त किए गए तीन पुलिस पदाधिकारी

सात पुलिस पदाधिकारियों की विभिन्न थानों में की गई पोस्टिंग

जहानाबाद। एसपी अपराजित लोहान ने हाल ही में निलंबित किए गए तीन थानाध्यक्षों को निलंबन से मुक्त कर दिया है और उन्हें विभिन्न थानों में पदस्थापित कर जिम्मेवारी सौंपी है। पुलिस इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार विश्वकर्मा समेत सात पुलिस पदाधिकारियों की पोस्टिंग विभिन्न थानों में की गई है। रामनवमी के बाद एसपी ने मखदुमपुर, परस विगहा और कड़ौना के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया था। उक्त तीनों को निलंबन से मुक्त कर दिया गया है। जिन सात पुलिस पदाधिकारियों की पोस्टिंग की गई है वे सभी पुलिस लाइन में कार्यरत थे।

मिली जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार विश्वकर्मा को साइबर थाना अनुसंधान इकाई के अलावे एएचटीयू शाखा पुलिस ऑफिस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पीएसआई श्याम कुमार पांडेय नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं पीएसआई संजय कुमार को घोसी थाने का अपर थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। पीएसआई अजय कुमार प्रसाद मखदुमपुर थाना के अनुसंधान इकाई में भेजे गए हैं। एएसआई सुशील कुमार को नगर थाना अनुसंधान इकाई, फुलेश्वर यादव को डायल 112 विशुनगंज थाना और अरविंद कुमार मिश्रा को काको थाना विधि – व्यवस्था में पद स्थापित किया गया है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!