A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :छः साल की जैनब बनी नन्ही रोजेदार, सात साल के इब्राहीम ने रखा रोजा

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। गुरुवार से शुरु हुए पवित्र माह रमजान को लेकर जहां मुस्लिम समुदाय में उत्साह है तो वहीं बच्चों में अधिक जोश और उत्साह देखा जा रहा है। सहरी में जागने से लेकर तरावीह की नमाज़ तक सभी जगह बच्चों की संख्या दिखाई दे रही है। इसी सिलसिले में कस्बे के मोहल्ला कसौडा निवासी मजहर हुसैन की छः साल की बेटी जैनब ने पहली बार रोजा रखा जिसको लेकर घर परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है और घर परिवार के लोगों ने जैनब की लम्बी उम्र और कामयाबी की दुआएं कीं।तो वहीं कस्बे के मोहल्ला बांघा निवासी सेवानिवृत शिक्षक फीरोज कमाल के सात साल के नाती इब्राहिम ने भी गुरुवार का पहला रोजा रखा जिसको अफ्तार के समय सभी ने फूल माला पहना कर बधाईयों के साथ दुआएं दीं।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button