
मां भगवती आईटीआई एवं केप्स कॉलेज पांढुर्णा में आयोजित हुआ कन्या/किशोर कौशल अभिवर्धन कार्यक्रम*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
*80 विद्यार्थियों ने लिया लाभ*
पांढुरना – दिनांक 17 फरवरी 2026 को मां भगवती आईटीआई एवं केप्स कॉलेज, पांढुर्णा में कन्या/किशोर कौशल अभिवर्धन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर-किशोरियों को जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव में सही दिशा, मार्गदर्शन एवं सकारात्मक सोच प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में श्री नारायण कालभूत, कार्यवाहक कन्या/किशोर कौशल अभिवर्धन पांढुर्णा द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने व्यक्तित्व विकास, किशोर अवस्था में जीवनशैली, व्यसन मुक्ति, जीवन का लक्ष्य, हमारे मार्गदर्शक कौन, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, मित्र चयन, परीक्षा की तैयारी सहित विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों को प्रेरक एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की।
श्री कालभूत ने कहा कि किशोर अवस्था जीवन का सबसे संवेदनशील समय होता है, ऐसे में सही मार्गदर्शन मिलने से युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचने एवं सोशल मीडिया का सीमित व सुरक्षित उपयोग करने की समझाइश दी।

कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य श्री पंकज भांगे द्वारा अतिथि वक्ता का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर संस्थान के संचालक सर्वश्री धर्मेन्द्र पराड़कर, मिलिंद अंबरते, आशुतोष देवहारे की विशेष उपस्थिति रही।
साथ ही कार्यक्रम में संस्थान के स्टाफ सदस्य श्री दिलीप लवहाले, श्री टीकाराम टोपले, श्री राजू कालभोर, श्री निखिल सांबारे, श्री जितेंद्र हिंगवे, सुश्री हर्षा गौर, सुश्री दीक्षा पराड़कर, सुश्री नेहा सातपुते सहित अन्य शैक्षणिक स्टाफ भी उपस्थित रहा।

कार्यक्रम में कुल 20 कन्याएं एवं 60 किशोर, अर्थात कुल 80 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संदेश के साथ हुआ तथा विद्यार्थियों ने इसे अत्यंत प्रेरणादायक और उपयोगी बताया।