
.jpg)
डिण्डौरी । मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं श्रीमति शशिकांता वैश्य प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डौरी के निर्देशन एवं श्रीमति मुग्धा कुमार न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में दिनांक 08.06.2026 को शासकीय आईटीआई संस्थान जिला डिण्डौरी में नालसा डॉन ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन ड्रग मुक्त भारत के लिए योजना, 2025 डॉन के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।आयोजित शिविर में श्रीमति मुग्धा कुमार न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नालसा डॉन ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन ड्रग मुक्त भारत के लिए योजना, 2025 के बारे में उन्होने बताया कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं, जिसे नशे से दूर रहना चाहिए। यह व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा को नष्ट करता है व व्यक्ति के मन को कमजोर करता है और उसे अपना गुलाम बना लेता है। लोगों को ध्यान के माध्यम से अपने मन को नियंत्रण करना चाहिए और नशे के दुष्प्रभाव से बचना चाहिए। उपस्थित छात्र-छात्राओं को (शार्ट फिल्म) के माध्यम से नशे से होने वाले दुषप्रभाव के बारे में बताया गया। साथ ही नशा मुक्ति हेल्पलाईन नं. 14446, नशा मुक्ति केन्द्र डिण्डौरी का मोबाईल नं. 9202608312 का व्यापक प्रचार प्रसार किया। उपस्थित सभी श्रोतागण द्वारा संकल्प लिया गया कि वे सभी प्रकार के नशे से दूर रहेगें और स्वस्थ्य जीवन का यापन करेगें।

आयोजित शिविर में विजय सिंह परस्ते, प्रशिक्षण अधिकारी, मुकेश कुमार भाण्डे, सविनेदन कोष्टा, नारेन्द्र कुमार चौरसिया, कैलाश प्रसाद साहू, रंजीत कुमार साहू, अविनाश उईके, नीरज कुमार त्रिवेदी, राजेश कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टॉफ उपस्थित रहा।