
सरायकेला-खरसावां:
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन (MSSO) के तत्वावधान में तथा सामाजिक स्वास्थ्य केंद्र, नीमडीह के संयुक्त सहयोग से सरायकेला-खरसावां जिले में एक भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर का आयोजन चालियामा पंचायत भवन, सरायकेला-खरसावां में किया जाएगा, जहां क्षेत्र के आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर जांच, सीबीसी (CBC) टेस्ट, जनरल फिजिशियन परामर्श के साथ-साथ गोपनीय रोगों से संबंधित परामर्श की सुविधा भी दी जाएगी।
यह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर डॉ. तपन अग्निहोत्री (राष्ट्रीय महामंत्री) के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन में आनंद किशोर (प्रांतीय सचिव, प्रशासनिक संरक्षण, झारखंड), दीपक राना (जिला समन्वयक, सरायकेला-खरसावां) तथा समीर दास (अध्यक्ष, ईचागढ़ क्षेत्र) की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
📞 9060683264 | 9219427449 | 8881009670
