

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। मौजूदा सरकार जहां भूमाफिया के खिलाफ अभियान छेडे हुए है तो वहीं कस्बे में भूमाफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि तालाब पर अतिक्रमण कर तालाब का अस्तित्व मिटा रहे हैं जिसके चलते रहमानिया कालेज की प्रधानाचार्या ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
कस्बे के प्रतिष्ठित रहमानिया कालेज की प्रधानाचार्या डा. रजिया सुल्ताना ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि, स्टेशन रोड पर कालेज का तालाब है जिसपर भूमाफिया समय समय पर अवैध कब्ज़ा कर निर्माण करते रहते हैं और शिकायत करने पर कुछ दिनों के लिए रुक जाते हैं।और कमलेश, चिल्लू, चुनईया आदि ने चोरी चोरी अवैध निर्माण कर लिया है।अभी जानकारी हुई थी कि, शिया नाम का व्यक्ति निर्माण कर रहा है जिसको मना करने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया तो उक्त शिया गाली गलौज कर लडाई झगड़ा करने लगा।प्रधानाचार्या ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।वहीं इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि वह न्यायलय में हैं इसलिए वह अभी कुछ नहीं बता सकते हैं।
बताते चलें कि जहां उच्चतम न्यायलय ने तालाबों में अतिक्रमण करने पर सख्त रोक लगा रखी है तो वहीं भूमाफिया तालाबों और ग्राम समाज की जमीन पर बेखौफ अतिक्रमण कर रहे हैं।