
नारायणपुर में 111 कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ 1411 महिलाओं की विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शकुंतला रावत कलश लेकर शामिल हुईं। कलश यात्रा चोगान मंदिर से नारायणपुर मुख्य बाजार से होते हुए यज्ञ स्थल पुरुषोत्तम दास आश्रम पहुंची।

पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और इनसे युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि श्रीराम महायज्ञ से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
महामंडलेश्वर जनार्दन दास महाराज ने बताया कि महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में धर्म, संस्कार और आपसी सद्भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि महायज्ञ का आयोजन रोजाना सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे।
आयोजन में जनार्दन दास महाराज, रिछपाल दास महाराज त्रिवेणी, बलराम दास महाराज, तुलसीदास, श्योरामदास, विदुषी बाई संत, कथा वाचक सुनीता, राजेंद्र रैगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, महेश सैनी, मातादीन पूर्व प्रधान और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।