A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेमध्यप्रदेशसिंगरौली

सड़क दुर्घटनाओं को लेकर कलेक्टर का फरमान,कोल वाहनो में स्पीड गर्वनर अनिवार्य रूप से लगाए जाने का निर्देश

 

Oplus_131072                                                                 सड़क दुर्घटनाओं को लेकर कलेक्टर का फरमान,कोल वाहनो में स्पीड गर्वनर अनिवार्य रूप से लगाए जाने का निर्देश—:           सिंगरौली : सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु कलेक्टर श्री गौरव बैनल के अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खंत्री के गरिममय उपस्थित में एनसीएल एनटीपीसी सहित जिले में कार्यरत औद्योगिक कम्पनियों के अधिकरियो के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।

बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री बैनल के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु उपस्थित औद्योगिक कम्पनियों के अधिकारियों से किए गए व्यवस्थाओं की अलग अलग जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी कम्पनिया यह सुनिश्चित करे कि कोल परिवहन करने वाले सभी वाहनो में अनिवार्य रूप से स्पीड गर्वनर लगाया जायें। तथा वाहनो पूरी तरह से ढक कर ही कोल परिवहन करे। तथा अपने अपने क्षेत्रो के क्षतिग्रस्त सड़को का कम्पनिया सुधार कराने के साथ ही सड़को को चौड़ीकरण कराना भी सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने सड़क के अंधे मोड़ पर साईन बोर्ड लगाने के निर्देश देते हुयें कहा कि भारी वाहनो का परिचालन निर्धारित किए गए समय पर ही किया जायें।  उन्होने निर्देश दिए कि चौराहो पर सिग्नल मिलने पर ही कोल वाहन आगे बढ़े। तथा यह भी सुनिश्चित करे कि अपने अपने क्षेत्रो में एक निश्चित स्थान पर एम्बुलैस की तैनाती करे। ताकि किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना होने पर संबंधित को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया जा सके। कम्पनिया इस कार्य हेतु नोडल अधिकारी भी नियुक्त करे।

वही पुलिस अधीक्षक के द्वारा निर्देश दिए गए कि सभी कम्पनिया अपने अधीनस्थ वाहन चालको की ट्राफिक नियमो के संबंध प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित करे ताकि वाहन चालक पूरी जिम्मेदारी के साथ ट्राफिक नियमो का पालन करते हुयें वाहन चलाये। साथ ही विषेश रूप से यह भी देखे कि चालक नशे के हालत वाहन बिलकुल नही चलायें। ऐसी स्थिति में पाये जाने पर नियमानुसा संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करे। ठण्ड के मौसम को मद्देनजर रखते हुयें वाहनो में फाग लैप लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, यातायात निरीक्षक उपेन्द्र सिंह सहित कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!