A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:नो मैपिंग मतदाताओं की नोटिस के बाद की सुनवाई

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सरीला हमीरपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण अन्तर्गत नो मैपिंग मतदाता को नोटिस निर्गत होने पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार सरीला राम मोहन द्वारा आज बुधवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सुनवाई की तहसीलदार कक्ष मे धौहलबुजर्ग के 15 मतदाता सुनवाई हेतु उपस्थित हुये 12 मतदाता 2003 की मतदाता सूची व साक्ष्य सहित उपस्थित हुये 3 मतदाता साक्ष्य प्रस्तुत नही कर सके जिनको पुनः सुनवाई हेतु अवसर दिया गया है सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि तहसील सरीला मे विशेष गहन पुनरीक्षण के अन्तर्गत नो मैपिंग मे मार्क किये गये 10878 मतदाता को नोटिस 10 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा बीएलओ के माध्यम से प्राप्त करायी जा रही है जिसमे मतदाता को नियत तिथि पर सुनवाई हेतु उपस्थित होना है सुनवाई दौरान रघुकुल द्विवेदी आर के निर्वाचन मौजूद रहे।

 

Related Articles

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!