A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुण्यतिथि पर सेवा और श्रद्धा का संगम स्व. अश्वनी कुमार मिन्ना जी को नमन

पुण्यतिथि पर सेवा और श्रद्धा का संगम स्व. अश्वनी कुमार मिन्ना जी को नमन

पुण्यतिथि पर सेवा और श्रद्धा का संगम

स्व. अश्वनी कुमार मिन्ना जी को नमन

सुल्तानपुर।

पंजाब केसरी के निर्भीक प्रबंध संपादक स्व. अश्वनी कुमार मिन्ना जी की पुण्यतिथि पर पंजाब केसरी सुल्तानपुर टीम ने सेवा और संकल्प के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संवाददाता नीरज तिवारी ने किया। साथ रहे जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष रामानंद मिश्र, कृतेश सेन व पूरा स्टाफ। बनवासी आश्रम में बच्चों-बुजुर्गों को फल, कॉपी-पेंसिल व शिक्षण सामग्री वितरित की गई। वही कादीपुर तहसील में तहसील संवाददाता अनुराग त्रिपाठी द्वारा भी गरिमामय सभा का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार इंद्र नारायण तिवारी ने कहा कि मिन्ना जी पत्रकारिता के पथप्रदर्शक थे। इस मौके पर शुभम बरनवाल, डॉ. दिनकर सिंह, स्तुति मिश्रा, वी.पी. पांडेय, सुधांशु, मनोज, रोहित, श्रवण कुमार, अमित सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

अखन्ड भारत न्यूज से रंजीत सिंह की रिपोर्ट

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!