मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

छात्र के साथ युवक द्वारा बेरहमी से मारपीट का मामला 

छात्र के साथ युवक द्वारा बेरहमी से मारपीट का मामला 
WhatsApp Facebook

जहानाबाद। घोसी में कोचिंग पढ़ने जा रहे दो छात्रों के साथ एक युवक द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में धौतालबिगहा गांव निवासी प्रिंस कुमार एवं शिशुपाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। दोनों जख्मी सहोदर भाई बताया जाता है।

जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार और शिशुपाल कुमार काईमेक्स कोचिंग के लिए जा रहे थे। इसी दौरान द थर्ड आई लाइब्रेरी में पढ़ने वाले दो-तीन छात्र ने किसी बात को लेकर दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने दोनों छात्रों को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा. घटना के दौरान आसपास काफी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने का साहस नहीं दिखाया। कई लोग घटना का वीडियो बनाते रहे, जबकि दोनों छात्र मदद की गुहार लगाते रहे।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद दोनों छात्र किसी तरह घोसी थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी अस्पताल घोसी भेजा। चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। घोसी थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी छात्र की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है तथा दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।