A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:ट्रैक्टर में दबकर चालक की मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

कुरारा,हमीरपुर 11 जनवरी

थाना क्षेत्र के पतारा ग्राम पंचायत के मजरा नेठी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक की ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई।

Related Articles

तथा परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।

क्षेत्र के नेठी गांव निवासी राजेश 30 वर्ष

पुत्र संतराम उर्फ कल्लू गांव निवासी विश्राम यादव के ट्रैक्टर में चालक था। मृतक के भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि ट्रैक्टर

में लकड़ी लेकर कुरारा खाली करने गया था। वहां से वापस आते समय पतारा गांव से आगे नेठी जाने वाले रास्ते में नरेंद्र के नलकूप के पास नाला में ट्रैक्टर

ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे चालक दबकर घायल

हो गया तथा परिजनों द्वारा जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में शोक का माहौल बना हुआ है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!