A2Z सभी खबर सभी जिले की

करमचट थाना परिसर में कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला के द्वारा लगाया गया जनता दरबार

करमचट थाना परिसर में कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला के द्वारा लगाया गया जनता दरबार

करमचट थाना परिसर में कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला के द्वारा लगाया गया जनता दरबार

कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड अंतर्गत करमचट थाना में कैमूर जिला के पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया करमचट थाना परिसर में पहुंचते ही एसपी को पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया करमचट थाना प्रभारी पंकज कुमार के द्वारा कैमूर एसपी हरि मोहन शुक्ला भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती, इंस्पेक्टर संतोष कुमार, रामपुर बीडीओ दृष्टि पाठक, सीओ अनु कुमारी को बुक देकर स्वागत किया गया जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर हुए थे जिसमें 100 आवेदन मेसे से 70 आवेदन भूमि विवाद का देखा गया वहीं, 25 मामले पुलिस विभाग और 5 मामले बिजली विभाग का था जनता दरबार में एक दर्जन से अधिक मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया जबकि शेष मामलों में जांच कर शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया गया वही इस मामले पर संज्ञान लेते हुए एसपी हरिमोहन शुक्ला ने कानूनी कार्रवाई का स्पष्ट निर्देश दिया वही उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सबार के तत्कालीन प्रधानाध्यापक ददन राम पर छात्रो ने भी गंभीर आरोप लगाया कि इंटर में नामांकन के बाद रजिस्ट्रेशन के नाम पर प्रति छात्र से 1200 रुपए लिए गए, लेकिन पंजीयन नहीं कराया गया इसके कारण 109 छात्र-छात्राएं आगामी वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट की परीक्षा देने से वंचित रह गए वही कैमूर एसपी ने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ को बताते हुए थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में लेने का सख्त निर्देश दिया गया और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!