A2Z सभी खबर सभी जिले की

बजाग में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण आयोजित, 240 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

डिंडौरी      जिले के अनुविभाग बजाग अंतर्गत विकासखंड बजाग में मंगलवार, 10 मार्च 2026 को जनगणना 2027 के प्रथम चरण *मकान सूचीकरण एवं मकान गणना (HLO)* से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम महाविद्यालय बजाग में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय जनगणना अधिकारी श्री रामबाबू देवांगन के निर्देशन में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित किया गया। पहली पाली सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चली। इसमें प्रस्तावित प्रगणक, पर्यवेक्षक, मास्टर ट्रेनर, जनशिक्षक, पटवारी, सचिव एवं वनरक्षकों को जनगणना 2027 के प्रथम चरण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना 2027 का प्रारंभिक परिचय, भवन, जनगणना मकान एवं परिवार की पहचान, उनकी नंबरिंग तथा HLO ऐप के उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेंस श्री भरत अग्रवाल द्वारा पीपीटी के माध्यम से दिया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। प्रशिक्षण में कुल 240 प्रतिभागी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन, तहसीलदार बजाग भरत सिंह बट्टे, प्राचार्य महाविद्यालय बजाग, मास्टर ट्रेनर, बीआरसी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

इसी क्रम में जनगणना 2027 से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड करंजिया में दिनांक 12 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!