A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:लगातार कोहरे से मटर को हो रहा नुकसान

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। पिछले एक पखवारे से अधिक समय से पड़ रहे कोहरे का विपरीत असर फसलों में नजर आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कोहरे के कहर से मटर की फसल का फूल पूरी तरह से गायब हो गया है। बगैर बरसात के पिछले एक पखवारे से अधिक समय से पड़ रहा कोहरा सभी फसलों के लिए घातक साबित हो रहा है। धूप गायब होने से जहां गेहूं की फसल पीली पड़ रही है। वहीं मटर की फसल से फूल पूरी तरह से गायब हो गया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। रविवार को दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन जरूर हुए। लेकिन उनकी मौजूदगी बेअसर रही। सर्दी की आमद में किसी तरह का असर नहीं है। यह घटने की बजाय निरंतर बढ़ रही है। जिससे किसानों की धड़कनें लगातार बढ़ रही है। किसान मानसिंह, उदयभान,इंद्रपाल यादव, चंद्रपाल, दयाराम, सीताराम सिंह, रणविजय सिंह, रामप्रकाश, वरदानी आदि ने बताया कि कोहरा सभी फसलों को प्रभावित कर रहा है। कृषि रक्षा इकाई के तकनीकी सहायक अजित कुमार शुक्ला ने कहा कि किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। मौसम साफ होते ही धूप मिलते ही पछुवा हवा पाते ही फसलें ग्रोथ कर जाएंगी।

 

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!