A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

विजय की हुई घोषणा, खुशी से झूम उठे समर्थक

विजय की हुई घोषणा, खुशी से झूम उठे समर्थक

लालगंज, प्रतापगढ़। संयुक्त अधिवक्ता संघ के मंगलवार को चुनाव परिणाम आते ही लालगंज तहसील परिसर मे जश्न छा गया। विजयी पदाधिकारियो के समर्थको ने गोले दागे तथा गाजे-बाजे की धुन पर जुलूस निकाला। समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों को फूल व मालाओ से लाद दिया। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप सिंह व महामंत्री सूर्यकांत शुक्ल निराला तथा उपाध्यक्ष सिविल विभाकर शुक्ल व उपाध्यक्ष बालेन्दु त्रिपाठी तथा कोषाध्यक्ष अभिषेक शुक्ल समेत विजयी प्रत्याशियों ने साथी वकीलों का आभार जताया। नव निर्वाचित महामंत्री सूर्यकांत शुक्ल निराला तथा उपाध्यक्ष बालेन्दु त्रिपाठी एवं उपाध्यक्ष सिविल विभाकर शुक्ल एवं कोषाध्यक्ष अभिषेक शुक्ल ने समर्थकों के साथ बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंचे और मत्था टेका।

Show More
Back to top button